फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज दिन भर नहीं आएगी बिजली

Thu, 28 Apr 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
electric, lalitpur news - फोटो : demo
विज्ञापन
ललितपुर। पुरानी प्रणाली की ओसीबी मशीनों से निजात दिलाने के लिए आखिरकार विद्युत विभाग ने नई प्रणाली की वीसीबी मशीनों लगाने का निर्णय ले ही लिया है। आला अधिकारियों के निर्देश पर विभाग द्वारा गल्ला मंडी स्थित 66 केवी सब स्टेशन में स्थापित एक, राजघाट और सब स्टेशन के फीडरों पर नई प्रणाली की वीसीबी मशीनों के पैनल स्थापित किए जाएंगे। इसके चलते बृहस्पतिवार को दिन भर 66 केवी के अंतर्गत आने वाले सभी छह फीडरों की बिजली आपूर्ति दिन भर बंद रहेगी।
विज्ञापन


गल्ला मंडी स्थित 66 केवी सब स्टेशन में स्थापित फीडर नंबर एक, तीन, राजघाट, चंदेरा, व देवगढ़ फीडरों के माध्यम से शहर के दर्जनों मुहल्लों समेत 84 गांव को बिजली आपूर्ति प्रदान की जाती है। यहां दशकों पूर्व स्थापित की गईं इन सभी फीडरों की पुरानी प्रणाली की ऑयल सर्किट ब्रेकर यानि ओसीबी मशीनों की स्थिति काफी दयनीय हो चुकी है। हाईटेंशन लाईन में आए दिन फाल्ट होते रहते हैं, जिस पर कई बार ओसीबी मशीनों की प्रणाली ठीक नहीं होने के कारण फीडर ट्रिप नहीं करते हैं।

ऐसे में यहां तैनात एसएसओ व अन्य विद्युत कर्मियों के लिए अपनी जान खतरे में डालकर काम कर रहे हैं। कई बार अधिकारियों को इसके लिए लिखित व मौखिक रुप से अवगत भी कराया गया। जिसके चलते करीब चार माह पूर्व आलाधिकारियों द्वारा गल्ला मंडी स्थित 66 केवी सब स्टेशन परिसर में आधुनिक प्रणाली युक्त वीसीबी मशीनें उपलब्ध करा दी गईं। काफी समय तक मशीनें यहां धूल खाती रहीं। लेकिन अब सब गल्ला मंडी विद्युत सब स्टेशन के दिन फिरने वाले हैं।
विज्ञापन


विद्युत विभाग के अधिकारियों द्वारा करीब चार माह पूर्व मंगाई गईं वीसीबी मशीनों को अब बृहस्पतिवार को स्थापित कराए जाने का निर्णय लिया है। ताकि इन फीडरों की ट्रिपिंग समस्या से काफी हद तक निजात मिल सके। अवर अभियंता पंकज मौर्य ने बताया कि 66 केवी सब स्टेशन में स्थापित बृहस्पतिवार को एक, राजघाट और सब स्टेशन फीडरों की पुरानी प्रणाली की ओसीबी मशीनों को हटाकर नई प्रणाली की वीसीबी मशीनें स्थापित की जाऐंगी।

जिसके चलते 66 केवी लाईन से जुड़े एक, तीन, चंदेरा, राजघाट, देवगढ़ व सब स्टेशन फीडरों की बिजली सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक बंद रहेगी। जिसके तहत शहर के फीडर नंबर एक के मुहल्ला इलाईट चौराहा, रामनगर, वंशीपुरा, पिसनारी, बसंत बिहार कालौनी, झांसीपुरा, अजीतापुरा, सरदारपुरा, लकड़यापुरा, बड़ापुरा, तलैयापुरा, कसाईमंडी और राजघाट फीडर के अंतर्गत आने वाले 24 गांव की बिजली दिन भर बंद रहेगी।

ऐसे में उपभोक्ताओं के तपन भरी गर्मी में बृहस्पतिवार को दिन भर परेशान होना पड़ेगा। हालांकि विभाग द्वारा 66 केवी के अंतर्गत आने अन्य फीडरों की नई वीसीबी मशीनें किसी अन्य दिवस में स्थापित कराई जाऐंगी। ताकि नगर के उपभोक्ताओं को एक साथ परेशान न होना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें