मड़ावरा। थाना मड़ावरा अंतर्गत ग्राम बहादुरपुर निवासी रामप्रसाद अहिरवार अपनी पत्नी को छोड़ने लगभग तीन वर्ष पहले मायके गया था। तब से वहां से लौट कर नहीं आया। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका है। इस संबंध में गुमशुदा युवक के पिता गुंचे अहिरवार की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर लापता युवक की तलाश शुरू कर दी है।
प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके पुत्र की शादी थाना बानपुर के गांव गडंगराना में हुई थी। वह अपनी पत्नी पूजा को मायके छोड़ने 25 अगस्त 2017 को गया था, तब से वह वापस नहीं लौटा है। वहीं, पूजा का कहना की उसका पति रामप्रसाद अहिरवार उसी दिन वापस चला गया था, लेकिन अभी तक वापस नहीं घर नहीं आया। परिजन एवं रिश्तेदारों और परिचितों के यहां खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। पीड़ित पिता ने मड़ावरा पुलिस को शिकायती पत्र देकर पुत्र की गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन करने की गुहार लगाई। उधर थाना पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच एसआई कृष्ण कुमार को सौंप दी है।