फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टॉक होल्डिंग कार्पोरेशन कमीशन के विरोध में स्टांप वेंडर्स हड़ताल पर रहे

विज्ञापन
हड़ताल पर बैठे स्टांप वेंडर - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। कचहरी परिसर और तहसील में स्टांप वैंडरों ने बृहस्पतिवार को स्टॉक होल्डिंग कार्पोरेशन कमीशन के विरोध में धरना-प्रदर्शन करते हुए हड़ताल की। इसके बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर विभिन्न मांगें पूरी करने की मांग की।
विज्ञापन

ऑल यूपी स्टांप वैंडर्स एसोसिऐशन के बैनर तले जिला इकाई ने प्रांतीय आह्वान पर स्टॉक होल्डिंग कार्पोरेशन कमीशन के विरोध में कचहरी परिसर में धरना दिया और विभिन्न मांगों को पूरा किए जाने को आवाज उठाई। उन्होंने कलैक्ट्रेट चौराहा पर एकत्रित होकर नारेबाजी की। इसके बाद जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया गया कि पांच हजार रुपये मूल्य तक के स्टांप प्रचलित पुरानी व्यवस्था के अनुसार ही जारी किए जाएं। ई-स्टांप प्रणाली में उनका अनुबंध निजी कंपनी से न होकर सीधे राज्य सरकार से किया जाए। उन्हें मैन्युअली स्टांप पर मिलने वाला एक प्रतिशत कमीशन ई-स्टांप पर भी दिया जाए। समस्त स्टांप वैंडरों को उनके पूर्व से बैठने की जगह पर सुरक्षित चैंबर बनाने की अनुमति प्रदान की जाए, लाइट एवं इंटरनेट की व्यवस्था की जाए और उसका निर्धारित कम से कम बिल लिया जाए। मांगे नहीं माने जाने की स्थिति में उन्होंने अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार करने की चेतावनी दी। इस मौके पर मुकेश भार्गव, संजय कुमार, मुकेश निरंजन, विजय कुमार, सुखदयाल अहिरवार मौजूद रहे। उधर, हड़ताल के कारण छोटे स्टांप लेने के लिए लोग भटकते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें