शहर के मोहल्ला आजादपुरा, तुवन टीला के लोगों को होगी सुविधा, नगर पालिका ने शुरू की टेंडर प्रक्रिया
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। नगर पालिका शहर के मोहल्ला आजादपुरा, तुवन टीला की सड़कों व नाली का निर्माण लगभग 21.85 लाख रुपये की लागत से करेगी। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है और जल्द ही पालिका इन तीन सड़काें पर निर्माण शुरू करेगी।
नगर पालिका द्वारा शहर के वार्ड नंबर 19 के अंतर्गत तुवन टीला में डॉ.आनंद विश्वास के मकान से बृजेश पाठक के घर से होते हुए सत्येंद्र राजा के घर तक सीसी सड़क का जीर्णोद्धार का कार्य 9.51 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा। इसके साथ ही इसी वार्ड में आजादपुरा में मुनमुन के मकान से छन्नो के मकान तक सीसी सड़क का निर्माण और नाली का निर्माण भी 9.54 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा। जबकि वार्ड 19 के अंतर्गत ही मोहल्ला आजादपुरा में अंगद के मकान से मिठ्याजी के मकान की ओर भी सीसी सड़क का निर्माण 2.79 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। इसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और जल्द ही ठेकेदार के माध्यम से सड़क व नाली निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा।
वर्जन
वार्ड नंबर 19 में तुवन टीला में सड़क का जीर्णोद्धार व आजादपुरा में दो सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। जल्द ही इन सड़कों का निर्माण कराया जाएगा।
-सोनाली जैन, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, ललितपुर।