फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्टल से दहशत फैलाने में तीन पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पिस्टल से दहशत फैलाने में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

ललितपुर। थाना जाखलौन अंतर्गत ग्राम धौर्रा में बीते रोज पेड़ कटाई को लेकर परिवार के दो पक्षों में विवाद में दहशत फैलाने के उद्देश्य से गोली चलाने और मारपीट के मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

ग्राम धौरा निवासी हरिश्चंद्र पुत्र श्यामलाल ने जाखलौन पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते रोज जब वह अपने खेत पर था तो पेड़ की छंटाई को लेकर आरोपी बृजमोहन पुत्र रामकृष्ण शर्मा आए और उसके साथ गाली- गलौज करने लगे। जब उसने मना किया तो उक्त लोग उसे जान से मारने को धमकाने लगे और डराने के उद्देश्य से पिस्टल से हवाई फायर कर दिया, जिससे वह बाल-बाल बचा। पुलिस ने बृजमोहन समेत तीन पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें