फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग दुर्घटना में तीन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट। बृहस्पतिवार को हुई दो अलग- अलग मार्ग दुर्घटनाओं में एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए। इसमें दो को झांसी और एक को ललितपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

ग्राम कड़ेसराकलां निवासी अमित पुरोहित (28) पुत्र रामकुमार को टैक्सी से घर जाते समय टेकरी के पास एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सीएचसी लाया गया, जहां गंभीर हालत होने पर उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। टक्कर मारने के बाद बाइक सवार मौके से भाग गए।
इसी तरह ग्राम पूराकलां मार्ग पर एक बाइक सवार ने सड़क के किनारे खड़ी महिला को टक्कर मार दी, जिससे दोनों घायल हो गए। उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। जहां से दोनों को मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया। घायलों के नाम फूला कुशवाहा पत्नी शोभा निवासी खांदी तथा छोटू अहिरवार पुत्र रामकिशोर निवासी निवाड़ी मध्य प्रदेश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें