संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। स्वास्थ्य विभाग के तमाम प्रयासों के बावजूद पूराकलां में डायरिया थमने का नाम नहीं ले रहा है। चौथे दिन शनिवार को पूराकलां में तैनात आशा ममता, उसका पति और एक 12 वर्षीय वैष्णवी डायरिया से ग्रसित हो गए। जिन्हें देर रात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
चार दिन पहले पूराकलां में डायरिया के चलते बृगभान की मौत हो गई थी और आधा दर्जन मरीजों को उपचार के लिए झांसी और ललितपुर भेजा गया था। इसके बाद तीन दिन लगातार डायरिया के मरीज आने का सिलसिला जारी रहा। डायरिया फैलने की जानकारी के बाद स्वास्थ्य विभाग के जेडी सहित संक्रामक रोग नियंत्रण अधिकारी गांव में गए। वहीं चौथे दिन सीएचसी में भर्ती समस्त मरीजों को घर भेज दिया गया था। लेकिन, रात में पूराकलां में कार्यरत आशा ममता (36) पत्नी जगदीश व जगदीश (40) और वैष्णवी (12) पुत्री मनीराम की हालत बिगड़ गई। तीनों को सीएचसी तालबेहट लाया गया।