फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: झमाझम बारिश से गोविंद सागर बांध सहित दस बांधों के गेट खुले

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। बारिश से नदी-नालों में पानी का स्तर बढ़ा और बांधों में पानी की आवक होने लगी। जलस्तर निर्धारित करने के लिए शनिवार को करीब दस बांधों के गेट खोल दिए गए। बांधों से अतिरिक्त पानी की निकासी की जाने लगी। गेट खुलने से बांधों के निचले इलाकों में अलर्ट घोषित किया गया था।
शनिवार शाम को विभिन्न क्षेत्रों में तेज बारिश हुई। नदी नाले उफान मारने लगे और बांधों में पानी की आवक होने लगी। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बांधों के गेट खोलने के आदेश दिए। गेट खोले जाने से पूर्व बांध के निचले इलाकों में अलर्ट घोषित किया गया। शनिवार शाम को गोविंद सागर बांध के चार गेट खोलकर 2352 क्यूसेक पानी छोड़ा जाने लगा। बांध के गेट खुलने से निचले इलाकों नदीपुरा, रावतयाना, गोविंदनगर में अलर्ट घोषित किया गया।
विज्ञापन

लोअर राेहिणी बांध के तीन गेट खोलकर 1402 क्यूसेक, उटारी बांध के चार गेट खोलकर 1275 क्यूसेक, भावनी बांध के पांच गेट खोलकर 5323 क्यूसेक पानी छोड़ा जाना शुरू किया गया। जामनी बांध के दो गेट खोलकर 2096 क्यूसेक, सजनाम के दो गेट खोलकर 1870 क्यूसेक, जमरार बांध का एक गेट खेालकर 695 क्यूसेक, शहजाद बांध के तीन गेट खोलकर 6078 क्यूसेक पानी और कचनौंदा से 4919 क्यूसेक अतिरिक्त पानी की निकासी की जाने लगी।
विज्ञापन

बेतवा नदी में जलस्तर बढ़ने और राजघाट बांध में पानी की आवक बढ़ने के कारण बांध के गेट खोलकर उससे 37045 क्यूसेक अतिरिक्त पानी की निकासी की जाने लगी।
-
बांध के अप स्ट्रीम में हुई बारिश से पानी की आवक बढ़ गई। निर्धारित जलस्तर बढ़ने लगा। गेट खोलकर पानी की निकासी की जा रही है। पानी की आवक कम होने पर गेटों को बंद कर दिया जाएगा।
हरिओम चक, सहायक अभियंता राजघाट निर्माण खंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें