फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार एनसीसी की तीन छात्राएं घायल

विज्ञापन
घायल एनसीसी कैडेट छात्रा की मरहम पट्टी करते स्वास्थ्य कर्मचारी - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बड़ी नहर के पास हाईवे पर सड़क किनारे एक स्कूटी को अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी पर बैठीं एनसीसी की तीन छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्कूटी को टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक नहर की पुलिया को तोड़ते हुए ट्रक सहित मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

थाना जखौरा क्षेत्र के ग्राम सीरोन खुर्द निवासी नीलू राजा (19) पुत्री कप्तान सिंह, ग्राम सीरोनकलां निवासी मोहिनी (18) पुत्री सुखपाल सिंह एवं प्रतीक्षा (19) पुत्री कप्तान सिंह पहलवान गुुरुदीन महिला महाविद्यालय में बीए की छात्राएं हैं और तीनों एनसीसी कैडेट्स भी हैं। शनिवार को दोपहर करीब तीन बजे वह तीनों एनसीसी शिविर करके महाविद्यालय से स्कूटी पर घर की ओर लौट रही थीं। वह महाविद्यालय से कुछ दूर बड़ी नहर के पास हाईवे पर सड़क पार करके दूसरी ओर पहुंची ही थीं, कि पीछे से सागर की ओर से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी पर सवार तीनों छात्राएं घायल हो गईं। जबकि ट्रक चालक आगे पुलिया को तोड़ते हुए मौके से भाग निकला। स्कूटी सवार घायल एनसीसी कैडेट को देख राहगीरों व महाविद्यालय के अन्य छात्रों ने मौके पर पहुंचकर 108 एंबुलेंस को फोन किया और तीनों घायलों को जिला अस्पताल में उपचार को ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें