फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम पर टिप्पणी के मामले में फंसे जीआईसी बार के प्रधानाचार्य

विज्ञापन
सीएम के खिलाफ की गई टिप्पणी को लेकर ज्ञापन देने पहुंचे भाजपा नगराध्यक्ष मनीष अग्रवाल व अन्य - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। राजकीय इंटर कॉलेज बार के प्रधानाचार्य मुख्यमंत्री (सीएम) पर टिप्पणी किए जाने के मामले में फंस गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने उनके विरुद्ध कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को लिख दिया है। वहीं, जिलाधिकारी वायरल हुए ऑडियो का परीक्षण करा रहे हैं। इसके उपरांत जिला प्रशासन भी कार्रवाई कर सकता है। यह पूरा मामला भाजपा नेताओं ने उठाया है। उनका आरोप है कि वायरल ऑडियो में प्रधानाचार्य सीएम के खिलाफ टिप्पणी कर रहे हैं। इस मामले में भाजपाइयों ने शनिवार को जिलाधिकारी को एक ज्ञापन भी सौंपा है।
विज्ञापन

क्षेत्र में बीते दिनों एक ऑडियो क्लिप वायरल हुई थी। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रहते प्रदेश में शराब की बिक्री और मांस के विदेशों में निर्यात किए जाने को लेकर टिप्पणी की गई है। भाजपा नेताओं का आरोप है कि क्लिप में राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) बार के प्रधानाचार्य मुख्यमंत्री के खिलाफ बोल रहे हैं। इसे लेकर भाजपा नेताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भी दिया है। मामला तूल पकड़ते देख जिला विद्यालय निरीक्षक रामशंकर ने प्रधानाचार्य को स्पष्टीकरण थमा दिया, साथ ही उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को लिख दिया।
उधर, जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार ने इस मामले को संज्ञान में लिया है। उन्होंने ऑडियो क्लिप का परीक्षण कराने के निर्देश दिए हैं। इससे प्रधानाचार्य की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। उधर, भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया है। इसमें आरोप लगाया है कि अभी कुछ दिन पूर्व राजकीय इंटर कॉलेज बार के प्रधानाचार्य द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बारे में अपशब्द कह रहे हैं, जिसका ऑडियो वायरल हुआ है। ऑडियो क्लिप में वह किसी राजनीतिक दल के प्रवक्ता की तरह मुख्यमंत्री को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। इस मामले में जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा अभी तक कोई विभागीय कार्रवाई नहीं की गई है। इससे पहले भी राजकीय इंटर कॉलेज बार के प्रधानाचार्य पर कई गड़बड़ियों के आरोप भी लग चुके हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने उक्त दोषी प्रधानाचार्य एवं जिला विद्यालय निरीक्षक पर वैधानिक कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन पर रूपेश साहू, दीपक पारासर, गब्बर सिंह के हस्ताक्षर अंकित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें