फालोअप
तालबेहट। ग्राम सभा खांदी मजरा बंदेसरा में रविवार की रात विवाहिता स्वार्ती की मौत हो गई थी। उसका शव फंदे पर लटकता मिला था। सोमवार को देर रात पुलिस की मौजूदगी में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया था। पुलिस ने दहेज हत्या मामले के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
बताते चलें कि स्वार्ती पत्नी मनोज यादव का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला था। मृतका के पिता जीवन सिंह निवासी ग्राम खांदी मजरा गनेशपुरा की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास, ससुर सहित आठ लोगों पर दहेज उत्पीडऩ सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया था। सोमवार को पुलिस की मौजूदगी में बंदेसरा में ही मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया गया था। पुलिस ने इस घटना के तीन आरोपियों पति मनोज उर्फ मोनू, ससुर कप्तान सिंह और सास रचना मजरा झिन्ननवारा पिपरई रोड से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। संवाद