फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: तीन दिन शेष, 81 फीसदी ही पूरी हो सकी गेहूं खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जनपद में करीब ढाई माह से चल रही सरकारी गेहूं खरीद 15 जून को समाप्त हो जाएगी, लेकिन अब तक निर्धारित लक्ष्य का केवल 81 फीसदी ही पूरा हो सका है। खरीद अवधि समाप्त होने में मात्र तीन दिन शेष हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि शेष लक्ष्य कैसे पूरा होगा। किसानों का कहना है कि कई केंद्रों पर बारदाना (बोरे) की कमी और गेहूं उठान की समस्या के कारण खरीद प्रभावित हो रही है, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
एक अप्रैल से शुरू हुई गेहूं खरीद के दौरान अधिकांश क्रय केंद्रों पर शुरुआत से ही बारदाना की कमी बनी रही। बाद में जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यालय स्तर पर पत्राचार कर बारदाना उपलब्ध कराया और विभिन्न एजेंसियों को वितरित भी किया गया। इसके बावजूद कई केंद्रों पर अब भी समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन

महरौनी मंडी स्थित भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के क्रय केंद्र पर बारदाना की कमी के कारण खरीद और उठान दोनों प्रभावित हैं। इससे किसानों को बिना गेहूं बेचे लौटना पड़ रहा है। इससे पहले पीसीएफ और नैफेड के केंद्रों पर भी उठान की समस्या बनी रही। नैफेड केंद्रों पर किसानों को भुगतान में देरी होने पर जिलाधिकारी को हस्तक्षेप करना पड़ा था।
जनपद के 55 क्रय केंद्रों पर 6.90 लाख क्विंटल के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 7,492 किसानों से 5.59 लाख क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। यह कुल लक्ष्य का लगभग 81 फीसदी है। वहीं खरीदे गए गेहूं में से अब तक केवल 4.20 लाख क्विंटल का ही उठान हो पाया है, जबकि 1.39 लाख क्विंटल गेहूं अभी भी केंद्रों पर पड़ा हुआ है। उठान की धीमी गति के कारण कई केंद्रों पर नई खरीद प्रभावित हो रही है।
खरीदे गए गेहूं का कुल मूल्य 145.67 करोड़ रुपये है। इसके सापेक्ष अब तक 123.85 करोड़ रुपये किसानों के खातों में भेजे जा चुके हैं, जबकि 21.82 करोड़ रुपये का भुगतान अभी लंबित है।
विज्ञापन


एजेंसीवार खरीद और बकाया भुगतान
एजेंसी
खरीद (क्विंटल)
बकाया भुगतान
खाद्य विभाग
1,48,963.5
2.28 करोड़ रुपये
एफपीओ
45,173
7.10 करोड़ रुपये
पीसीएफ 1,49,330
2.89 करोड़ रुपये
नैफेड
1,09,619
4.66 करोड़ रुपये
भारतीय खाद्य निगम
1,06,220
4.87 करोड़ रुपये
कुल
5,59,306
21.82 करोड़ रुपये
-
जनपद में अब तक 81 फीसदी गेहूं खरीद हो चुकी है और हम लक्ष्य के काफी करीब पहुंच चुके हैं। बारदाना की कोई कमी नहीं है। सभी क्रय केंद्रों पर खरीद का कार्य सुचारु रूप से चल रहा है।
— चामुंडा प्रसाद पांडेय, जिला खाद्य विपणन अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें