फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: तीन करोड़ से 100 बेड का आश्रय स्थल बनकर तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। डायट के सामने बेघर व्यक्तियों के लिए दो करोड़ 96 लाख रुपये की लागत से सौ बेड का आश्रय गृह बनकर तैयार हो गया है। शनिवार को अधिकारियों ने इसके संचालन संबंधी व्यवस्थाएं परखीं।
पंडित दीन दयाल अंत्योदय योजना, राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत शहर में डायट के सामने सौ बेड का तीन मंजिला आश्रय स्थल बनाया गया है। कुल 15 हॉल बनाए गए हैं। एक मुख्य रसोई और बर्तन रखने के लिए स्टोर बनाया गया है। प्रत्येक हॉल में दीवारों में लॉक युक्त अलमारियां भी बनाई गई हैं। साथ ही दस शौचालय बने हैं, जबकि एक शौचालय विकलांग का अलग से बनाया गया है। सर्दियों के हिसाब से प्रत्येक पलंग पर गद्दा, कंबल, तकिया की सुविधा रहेगी।
विज्ञापन

पेयजल के लिए एक वाटर कूलर, किचन के लिए गैस भट्ठी और सिलिंडर की व्यवस्था होगी। सुरक्षा के लिहाज से गार्ड की तैनाती रहेगी। चार सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जा चुके हैं, जबकि आठ कैमरे और लगाए जाएंगे। इस रैनबसेरे में जो व्यक्ति अन्य शहरी क्षेत्र से आएगा, आधार कार्ड से पंजीयन कराने के बाद उसे निशुल्क बेड मुहैया कराया जाएगा। सामान रखने के लिए अलमारी दी जाएगी। यदि वह खाने के लिए कुछ बनवाना चाहेगा, तो उसे उसी अनुसार रुपये का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन


डीएम ने किया निरीक्षण : जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने शुक्रवार रात साढ़े दस बजे आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों को जल्द इसका संचालन कराने के निर्देश दिए। आश्रय स्थल के पास पड़ा कूड़ा-करकट, गंदगी हटवाने को कहा। शनिवार दोपहर में अपर जिलाधिकारी, एसडीएम, तहसीलदार एवं राजस्व अधिकारियों ने यहां व्यवस्थाएं परखीं। सफाई निरीक्षक ने जेसीबी से नाली की सफाई कराई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें