फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन भाइयों पर हत्या का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
police new.jpeg - फोटो : police new.jpeg
विज्ञापन
तालबेहट। शनिवार को थाना पूराकलां के अंतर्गत ग्राम हजारिया के समीप संदिग्ध अवस्था में मिले शव के मामले में मृतक के पिता की तहरीर पर पर तीन सगे भाइयों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

ग्राम हजारिया से निकली शहजाद नदी के धुबिया घाट पर एक युवक का शव पानी में उतराता मिला था। मृतक की शिनाख्त ग्राम सारसेड़ निवासी धनीराम पुत्र चऊदा कुशवाहा के रूप में हुई थी। मृतक के शरीर को रस्सी एवं पत्थरों से बांधा गया था। इस संबंध में मृतक के पिता चऊदा ने पुलिस को शिकायत पत्र देकर बताया कि आरोपी उसके पुत्र को मजदूरी के बहाने लिवा ले गए और उसकी हत्या करके शव को पत्थर से बांधकर नदी के पानी में डुबो दिया। पुलिस ने आरोपी भरत यादव, ऊदल और छोटू पुत्रगण रामप्रसाद यादव निवासी ग्राम सारसेड़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें