फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन से चार घंटे मिल पा रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
महरौनी। गांवों में बिजली की मनमानी कटौती हो रही है। क्योलारी फीडर से जुड़े क्षेत्र को तीन से चार घंटे ही बिजली मिल रही है। इससे ग्रामीणों का बुरा हाल है।
विज्ञापन

कटौती के कारण गांवों के लोग इस गर्मी में परेशान हो रहे हैं। लाइट नहीं मिलने से लोगों के तमाम कार्य ठप हैं। बच्चे पूरी रात सो नहीं पाते हैं और रोते रहते हैं। कोरोना वैश्विक महामारी की वजह से लोग घरों में रहकर लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं। बिजली नहीं मिलने से गांवों के लोग परेशान हैं। घर के अंदर तपन की वजह से पूरा दिन घर के बाहर बने चबूतरों पर छायादार पेड़ों के नीचे गांव के लोग झुंड में बैठकर दिन काटने को मजबूर हैं।
क्योलरी फीडर पर लाइट रात औऱ दिन में आंख मिचौली खेलती है, जिसका खामियाजा ग्रामीण भुगत रहे हैं। फीडर पर शाम पांच बजते ही लाइट काट दी जाती है, इसके बाद सुबह पांच बजे खोली जाती है एक- दो घंटे बिजली रहने के बाद फिर काट दी जाती है। दिन में करीब 3 घंटे लाइट गांव वालों को मिल पा रही है।
विज्ञापन

24 घंटे में चार घंटे ही लाइट मिल रही है। इस अंधाधुंध कटौती से बच्चे, बड़े व बूढ़े सब परेशान हैं। गर्मी में हाल बेहाल है। लगातार कई दिनों से यही स्थिति है। मच्छरों के प्रकोप से लोग सो नही पाते हैं। गर्मी की वजह से पूरी रात बच्चे चिल्लाते रहते हैं। बच्चों की बेचैनी देखकर गांव के लोगों को रात जागकर काटनी पड़ रही है। गांव वालों ने बिजली विभाग को फोन लगाया, लेकिन फोन नहीं उठता है।
विज्ञापन

टावर टूटने के बाद 132 सब स्टेशन से शाम को साढ़े छह बजे से सुबह साढ़े छह बजे तक की बिजली कटौती हो रही है। लेकिन, दिन में आपूर्ति की जा रही है।
- सौरभ पटैरिया, एसडीओ महरौनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें