फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: जिनके पास 50 रुपये नहीं, उनसे 500 लिए जा रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर/बिरधा। सीएचसी बिरधा का निरीक्षण करने पहुंचीं राज्य महिला आयोग की सदस्य से तीमारदारों ने रुपये लिए जाने की शिकायत की। आयोग की सदस्य ने प्रभारी चिकित्साधिकारी से कहा कि जिनके पास 50 रुपये नहीं है, उनसे यहां पांच-पांच सौ लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य अर्चना पटेल ने अस्पताल के वार्ड काे देखा। पलंगों की बेडशीट नहीं बदली जा रही थी। साफ-सफाई का अभाव पाया गया। प्रसव कक्ष में बने शौचालय बंद मिले। महिलाओं को दूसरी मंजिल पर शौचालय के लिए जाना पड़ रहा था। आयोग की सदस्य ने कड़ी नाराजगी जताई और प्रभारी चिकित्साधिकारी को प्रसव कक्ष का शौचालय ठीक कराने के निर्देश दिए। लापरवाही पर कार्रवाई के लिए पत्राचार करने की बात कही।
इस दौरान वार्ड में भर्ती जाखलौन की प्रसूता की तीमारदार ने बताया कि उसकी बहू का प्रसव बुधवार दोपहर करीब दो बजे हुआ। प्रसव के नाम पर उससे पांच सौ रुपये मांगे। उसके पास साढ़े चार सौ रुपये थे तो उसने दे दिए। तीमारदार की यह बात सुनकर आयोग की सदस्य ने प्रभारी चिकित्साधिकारी से कहा कि जिनके पास 50 रुपये नहीं है, उनसे पांच सौ रुपये लिए जा रहे हैं। इसके बाद वहां एक और तीमारदार आई। कहा कि प्रसव के नाम पर उसने आठ सौ रुपये दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में मिली अव्यवस्था पर महिला आयोग की सदस्या ने रोष व्यक्त किया और स्वास्थ्य मंत्री व मुख्यमंत्री को पत्र लिखने की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें