फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: खेत में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सतरवांस में मंगलवार सुबह एक खेत में आम के पेड़ पर तौलिया के फंदे से युवक का शव लटकता मिला। दो माह पहले मृतक के छोटे भाई ने भी आत्महत्या कर ली थी और उस मामले में एक आरोपी जेल गया था। परिजन ने आरोप लगाया कि दबंग उस मामले में राजीनामा के लिए धमकी दे रहे थे, जिससे परेशान होकर युवक ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन


ग्राम सतरवांस निवासी राजेंद्र अहिरवार (30) मंगलवार सुबह नौ बजे शौच जाने की कहकर निकला था। कुछ देर बाद जब उसकी पत्नी गांव के बाहर पहुंची तो एक खेत में आम के पेड़ पर उसके पति का शव फंदे से लटक रहा था। यह देख वह चीख उठी। गांव वाले व अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस भी पहुंची। परिजन ने बताया कि दो माह पहले 11 अप्रैल को मृतक राजेंद्र के छोटे भाई राघवेंद्र ने भी आत्महत्या कर ली थी। बताया कि गांव के एक युवक ने राजेंद्र से मारपीट की थी। इससे क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में आरोपी जेल चला गया था और वह अब जमानत पर बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें