ललितपुर। थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सिंचाई विभाग की डैम कॉलोनी में एक क्लर्क के सूने घर को चोरों ने निशाना बनाते हुए 15 हजार रूपए की नगदी और कीमती सोने चांदी के जेवरात चोरी कर लिए।
डैम कॉलोनी निवासी पवन तिवारी पुत्र स्वर्गीय देवकीनंदन सिंचाई विभाग में वरिष्ठ सहायक के पद पर तैनात हैं और वह सिंचाई विभाग की डैम कॉलोनी में निवास करते हैं। बीते 10 अगस्त को वह श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के चलते मथुरा गए हुए थे। इसी दौरान रात को उनके सूने घर का ताला तोड़कर चोरों ने पंद्रह हजार रुपए नगद और एक मंगलसूत्र, अंगूठी 3 लेडीज, कान की झुमकी बड़ी, कान के टॉप्स 3 जोड़ी, यह सोने का लॉकेट, सोने की तीन हाय, 1 जोड़ी पायल, 5 जोड़ी छोटी पायल, पांच चांदी के सिक्के, बिछड़ी चोरी कर लिए। अगले जन्म 11 अगस्त कि सुबह उनके पड़ोसियों ने घर का ताला टूटा देखा तो उन्होंने फोन पर पवन तिवारी को इसकी सूचना दी। जिस पर पवन तिवारी मथुरा से चलकर 11 अगस्त की रात को 10:30 बजे अपने घर पहुंचे और पुलिस को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बाहर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और अंदर बेड के रैक़ चाबियां रखी हुई थी। चाबी से ही दो अलमारियों का ताला खोलकर चोरी की गई है। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली को एक शिकायती पत्र देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।