फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगरिया में नहीं बनेगा विद्युत सब स्टेशन

Fri, 18 Dec 2015 01:27 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली पहुंचाने के लिए विद्युत सब स्टेशन बंगरिया के प्रस्ताव को प्रबंध निदेशक आगरा ने अस्वीकृत कर दिया है।
विज्ञापन


कस्बा बिरधा के अंतर्गत ग्राम बंगरिया में विद्युत सब स्टेशन बनाए जाने के लिए समाजवादी पार्टी के नेता चंद्रभूषण सिंह बुंदेला उर्फ गुडडू राजा ने मुख्यमंत्री से पत्राचार कर स्वीकृति दिलाई थी।

इसी क्रम में मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त पत्र के आधार पर विद्युत विभाग के अधिकारियों द्वारा ग्राम बंगरिया में 33/11 केवी विद्युत सब स्टेशन बनाए जाने के लिए 9.32 करोड़ रुपए का स्टीमेट बनाकर अधीक्षण अभियंता व मुख्य अभियंता झांसी को भेजा था।
विज्ञापन


मुख्य अभियंता पीके जैन ने उक्त सब स्टेशन के लिए बनाए गए स्टीमेट को प्रबंध निदेेशक आगरा को स्वीकृति के लिए भेजा था, लेकिन प्रबंध निदेशक ने उक्त स्टीमेट को अस्वीकृत कर दिया है। हालांकि, अब तक इस क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों को बिरधा स्थित 33 केवी सब स्टेशन में स्थापित विभिन्न फीडरों के माध्यम से बिजली आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन


लेकिन, ओवरलोड व अन्य समस्याओं से यहां के बाशिंदों को रोजाना होने वाली घंटों की अघोषित बिजली कटौती का सामना करना पड़ता है।

विद्युत निगम द्वारा बंगरिया में सब स्टेशन की स्थापना को स्टीमेट स्वीकृत करने से ग्रामीणों में स़ुुचारू व पर्याप्त विद्युत आपूर्ति मिलने की आस जाग गई थी, लेकिन अब एमडी कार्यालय से सब स्टेशन के स्टीमेट को अस्वीकृत कर जाने से उनकी समस्या जस की तस बने रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें