फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह नहीं, महिलाओं-बच्चों को उठानी पड़ी परेशानी

विज्ञापन
झेलम एक्सप्रेस के जनरल कोच में गैलरी में खड़े यात्री। संवाद
विज्ञापन
ललितपुर। भाई दूज पर बुधवार को ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ रही। त्योहार मनाने के बाद काम पर लौट रहे लोगों के कारण अप और डाउन रूट की ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह नहीं बची। डाउन रूट की झेलम एक्सप्रेस में महिलाओं और बच्चों को बैठने की जगह नहीं मिली। बच्चे खिड़की वाली सीटों पर किसी तरह जगह बनाकर यात्रा करते नजर आए। कोचों में इतनी भीड़ रही कि यात्रियों को सामान रखने तक की जगह नहीं मिली। जनरल कोचों की स्थिति और भी खराब रही। कई यात्री गेट और गैलरी में खड़े होकर यात्रा करने को मजबूर हुए।
विज्ञापन

दिवाली और भाई दूज का त्योहार मनाने के बाद लोग अब अपने काम पर लौटने लगे हैं। इसके चलते बुधवार को ललितपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार कर रहे यात्रियों की भीड़ लगी रही। डाउन रूट की झेलम एक्सप्रेस दोपहर में 47 मिनट की देरी से 1:19 बजे स्टेशन पहुंची। ट्रेन के प्लेटफार्म पर आते ही यात्री कोचों में चढ़ने के लिए दौड़ पड़े। हालांकि, पहले से भरे कोचों में चढ़ने के बाद भी उन्हें राहत नहीं मिली।
कोचों में एक-एक सीट पर छह से सात यात्री बैठे थे। सीटों के बीच की जगह और गैलरी भी यात्रियों से भरी हुई थी। बाथरूम के पास, गेट और कोच के प्रवेश द्वार पर भी लोग खड़े थे। अंदर जगह नहीं मिलने पर महिलाएं और बच्चे भी गेट के पास खड़े होकर सफर करते दिखे। जनरल कोचों में भीड़ का दबाव और अधिक रहा। सामान लेकर चढ़े यात्रियों को उसे रखने की जगह नहीं मिली। कई लोग बैग और अन्य सामान कंधों पर लटकाकर खड़े रहे।
विज्ञापन

-
फोटो-38
कैप्शन : सुनील कुशवाहा, यात्री।
महाराष्ट्र के पुणे से आ रहे यात्री सुनील कुशवाहा ने बताया कि त्योहार के चलते ट्रेनों में भारी भीड़ है। ट्रेन चलने के बाद से उन्हें बैठने की जगह नहीं मिली है और वह खड़े होकर यात्रा कर रहे हैं। जनरल कोचों की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए, ताकि यात्रियों को राहत मिल सके।
-
फोटो-39
कैप्शन : अमर सिंह, यात्री।
झेलम एक्सप्रेस से झांसी जा रहे अमर सिंह ने बताया कि ट्रेन में बहुत भीड़ है। किसी तरह कोच में चढ़ पाए हैं, लेकिन गेट के पास खड़े होकर यात्रा करनी पड़ रही है। रेलवे को अतिरिक्त ट्रेनें चलानी चाहिए, जिससे भीड़ कम हो और यात्रियों को सुविधा मिल सके।
-
त्योहारों पर ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए कुछ विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। मंगलवार को ललितपुर से हजरत निजामुद्दीन तक विशेष पूजा ट्रेन भी चलाई गई थी। यात्रियों को रेलवे की अधिकृत वेबसाइट पर ट्रेनों की स्थिति देखकर यात्रा करनी चाहिए। अतिरिक्त ट्रेनों की जानकारी भी वेबसाइट पर उपलब्ध है।
मनोज कुमार सिंह , पीआरओ, रेल मंडल झांसी

बसों में भी रही भीड़, दूसरी बसों का करना पड़ा इंतजार
भाई दूज पर बहनें भाइयों को तिलक लगाने के लिए बसों से यात्रा करती रहीं। इसके चलते बुधवार को बसों में भी यात्रियों की भीड़ रही। जगह नहीं मिलने पर कई महिलाओं और पुरुषों को खड़े होकर सफर करना पड़ा। वहीं, कुछ यात्री दूसरी बसों के इंतजार में घंटों खड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें