फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: मुख्यालय से शाम सात बजे के बाद नहीं है बस की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी समेत मध्य प्रदेश के अन्य जिलों के लिए चलती हैं 60 बसें, परेशान होते हैं यात्री
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद में भले ही विकास के दावे किए जा रहे हों लेकिन यातायात सुविधाएं बेहतर नहीं हो सकी हैं। मुख्यालय से शाम सात बजे के बाद ग्रामीण क्षेत्र तो दूर झांसी तक के लिए बसों की सुविधा नहीं है। ऐसे में लोगों को शाम होने के बाद इधर-उधर भटककर ठिकाना ढूंढना पड़ता है।
जिले में लगभग 160 से अधिक बसों का संचालन हो रहा है। इसमें 60 बसें जिले की सीमा से सटे मध्यप्रदेश के जिला टीकमगढ़, अशोकनगर, दतिया, सागर, छतरपुर व झांसी के लिए चल रही हैं। वहीं, मुख्यालय से लगभग 90 बसों का संचालन तहसील, ब्लाॅक व अन्य ग्रामीण क्षेत्रों के लिए होता है। प्रतिदिन लगभग छह हजार यात्री सफर करते हैं।
विज्ञापन

हालत यह है कि शाम सात बजे के बाद मुख्यालय स्थित बस स्टैंड से बसों का संचालन नहीं होता है। देर शाम बस न होने से लोगों को ट्रेनों पर निर्भर होना पड़ता है। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी होती है। मजबूरी में लोगों को डग्गामार वाहनों का भी सहारा लेना पड़ता है। महिलाओं व बच्चों को खासी परेशानी रहती है।
इस संबंध में सदर विधायक रामरतन कुशवाहा का कहना है कि जनवरी के अंतिम सप्ताह में रोडवेज डिपो का संचालन शुरू हो जाएगा। इससे बसों की कमी की समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन


वर्जन
रोडवेज बसों के संचालन के लिए तैयारियां चल रही हैं। मुख्यालय से स्वीकृति मिलने के साथ ही बसों का संचालन किया जाएगा। इससे यातायात का संकट दूर हो जाएगा। - संतोष कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक, उत्तर प्रदेश परिवहन निगम, झांसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें