फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बिजली जाते ही पड़वा और सिलावन में ठप हो जाती है मोबाइल सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवा प्रदाता कंपनी नहीं दे रही ध्यान, ग्रामीणों को रही परेशानी
विज्ञापन

महरौनी-सिलावन। विकासखंड महरौनी अंतर्गत पड़वा और सिलावन गांव में बिजली जाते ही मोबाइल सेवा ठप हो जाती है। इससे जहां उपभोक्ताओं को आर्थिक क्षति हो रही है। वहीं, आपात स्थिति में बात नहीं हो पा रही है। परेशानी से जूझ रहे उपभोक्ताओं ने व्यवस्था में सुधार की मांग की है।

बिजली न होने पर जनरेटर की व्यवस्था टावर पर की गई है लेकिन सेवा प्रदाता कंपनी की ओर से डीजल की आपूर्ति नहीं करने से मोबाइल सेवा ठप हो जाती है। इसके चलते उपभोक्ताओं को नेटवर्क संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। व्यवस्था में सुधार के लिए ग्रामीणों ने टेक्नीशियन का घेराव कर सुधार की मांग उठाई है। यहां के टेक्नीशियन राहुल विश्वकर्मा ने कहा कि जनरेटर खराब है। इसे ठीक कराया जा रहा है। जनरेटर ठीक होने के बाद यह समस्या हल हो जाएगी।
विज्ञापन


बोले लोग

सेवा प्रदाता कंपनी की लापरवाही का खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। बिजली न होने पर जनरेटर आदि से आपूर्ति बहाल की व्यवस्था है लेकिन कंपनी ने इस पर ध्यान देना बंद कर दिया है। यही वजह है कि बिजली जाते ही मोबाइल सेवा ठप हो जाती है। - धनीराम वर्मा
विज्ञापन


गांव में बिजली जाते ही मोबाइल सेवा ठप हो जाती है। आपात स्थिति में बात आदि नहीं हो पाती है। वहीं, नेटवर्क नहीं आने से कई समस्याएं भी आ रही हैं। - रवि शंकर दुबे


सिलावन गांव में बिजली जाने पर मोबाइल नेटवर्क ठप हो जाते हैं। कंपनी को चाहिए कि इस पर ध्यान देते हुए वैकल्पिक व्यवस्थाओं का उपयोग करें। - राजू राजा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें