फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: नेहरूनगर से स्टेशन तक फुटओवरब्रिज बनने की जगी आस

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। मोहल्ला नेहरूनगर से रेलवे स्टेशन के बाहर तक आवागमन में समस्या के निस्तारण के लिए सांसद ने मंडल रेल प्रबंधक से बात की है। रेलवे की तरफ से इसके लिए प्रस्ताव बनाने की तैयारी की जा रही है। संभावना है कि जल्द ही प्रस्ताव रेलवे बोर्ड और रेल मंत्रालय को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

शहर का मोहल्ला नेहरूनगर रेलवे स्टेशन के दूसरी ओर बसा है। यहां के लोगों को स्टेशन के दोनों ओर आवागमन के लिए फुटओवरब्रिज न होने से काफी परेशान होना पड़ रहा है। उन्हें डेढ़ से दो किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर काटकर स्टेशन के बाहर तिराहा पहुंचकर मुख्यालय जाना पड़ता है और उतना ही चक्कर काटकर लौटना पड़ रहा है।
वहीं, पैदल आने-जाने वाली महिलाओं और बच्चों को प्लेटफार्म चार स्थित फुटओवरब्रिज से स्टेशन के अंदर से होते हुए बाहर निकलना पड़ता है। कई बार उन्हें टिकट निरीक्षकों की चेकिंग का भी सामना करना पड़ता है। बिना टिकट पकड़े जाने पर चालान कटने की समस्या से भी जूझना पड़ता है।
विज्ञापन

नेहरूनगर के तीनों वार्ड के लोग रेलवे अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन को ज्ञापन देकर नेहरूनगर की ओर से स्टेशन के बाहर तक फुटओवरब्रिज बनाने की मांग कर चुके हैं। अब सांसद अनुराग शर्मा ने भी मंडल रेल प्रबंधक से वार्ता कर नया फुटओवरब्रिज बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार करने को कहा है। रेलवे अधिकारियों ने प्रस्ताव बनाने पर विचार शुरू कर दिया है। ललितपुर में निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा ने प्रस्ताव बनाने के संकेत भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें