फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धक्का मारकर स्टार्ट होती है एंबुलेंस

Thu, 03 Dec 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सिलावन (ललितपुर)। शासन ने भले ही मरीजों की सुविधा और उन्हें समय से उपचार उपलब्ध कराने के लिए 108 एंबुलेंस सेवा की सौगात दी हो, पर यह एंबुलेंस उचित रखरखाव के अभाव में बेकार होती जा रही हैं। इससे मरीजों को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने 14 नवंबर 2012 को 108 समाजवादी स्वास्थ्य सेवा की शुरूआत की थी। फरवरी 2013 में इसे प्रदेश में लागू कर दिया गया। इससे दुर्घटनाओं में घायल हुए लोगों और बीमारों को लाने- ले जाने का काम किया जाता है। इसके तहत विकासखंड महरौनी को दो एंबुलेंस उपलब्ध कराई गईं और लोगों को समय से इलाज मिलने लगा।

लेकिन, इन एंबुलेंस का उचित रखरखाव नहीं होने के कारण यह खराब होने लगी हैं। स्थिति यह है कि एंबुलेंस को धक्का मारकर स्टार्ट किया जा रहा है। टायर भी खराब होने लगे हैं। कई बार मरीज को ले जाते हुए पंक्चर हो जाते हैं। रखरखाव के अभाव में एंबुलेंस खटारा हो गई हैं,
विज्ञापन


जिससे कई बार कॉल करने पर भी एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंचती हैं। कारण पूछने पर बताया जाता है कि गाड़ी में मेंटेनेंस की परेशानी है। जनहित में उच्चाधिकारियों का ध्यान अपेक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें