फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों में दौड़ा हाई वोल्टेज, कई उपकरण फुंके

विज्ञापन
विज्ञापन
घरों में दौड़ा हाई वोल्टेज, कई उपकरण फुंके
विज्ञापन

ललितपुर। तालबेहट से लगे मोहल्ला रानीपुरा में विद्युत विभाग की लापरवाही से हाई वोल्टेज करंट आने से कई घरों में इलेक्ट्रानिक उपकरण फुंक गए। इससे लोगों में काफी रोष है। घरों में लगे स्विचों से भी धुआं निकलने लगा। लोगों ने इसकी सूचना विभागीय अधिकारियों को देने के लिए फोन लगाया गया, लेकिन फोन नहीं उठा। कर्मचारी की लापरवाही का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
कस्बा तालबेहट से लगे मोहल्ला रानीपुरा में शनिवार को ट्रांसफार्मर खराब हो गया। बिजली विभाग ने अस्थाई ट्रांसफार्मर रखवाया। बिजली सप्लाई के लिए खंभे से कनेक्शन करने के बाद कर्मचारियों ने ट्राली वाले अस्थाई ट्रांसफार्मर से कनेक्शन कर दिया। लेकिन, बिजली आपूर्ति की सप्लाई होते ही लोगों के घरों में अचानक हाई वोल्टेज करंट दौड़ने लगा। इससे घरों में टीवी, फ्रिज, मोबाइल फोन, चार्जर, बिजली के बल्ब और अन्य उपकरणों से धुआं निकलने लगा और सभी उपकरण फुंक गए। उपभोक्ताओं ने विभागीय कर्मचारियों को फोन किया लेकिन नहीं उठा। इस पर देर रात्रि मोहल्लेवासियों ने पावर हाउस पहुंचकर घटना की जानकारी दी, जहां लाइनमैन के आने के बाद कर्मचारी को भेजने का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन

गलत कनेक्शन जोड़ने का वीडियो वायरल
बिजली विभाग द्वारा लगाए गए अस्थाई ट्राली ट्रांसफार्मर में गलत कनेक्शन करने का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें बताया जा रहा है कि कर्मचारी ने गलत कनेक्शन किया है। इतना नहीं जिसमें संबंधित कर्मचारी किसी को फोन पर सूचना दे रहा है कि पूर्व में फेस की जगह अर्थ के वायर को जोड़ दिया गया, जबकि अर्थ की जगह फेस को जोड़ दिया गया है। इसमें विभागीय कर्मचारियों की लापरवाही स्पष्ट हो रही है। इससे कर्मचारियों की कार्यप्रणाली का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

अर्थ के तार को फेस से जोड़कर छोड़ा खुला
विभाग द्वारा अस्थाई ट्रांसफार्मर को सड़क के किनारे रखवाया गया। जहां से रोज लगभग हजारों लोगों का आवागमन होता है। इस ट्रांसफार्मर में कनेक्शन के दौरान अर्थ के तार को फेस से जोड़ दिया गया, जिसके बाद आपूर्ति चालू की गई, जो लगभग तीन घंटे से अधिक समय तक चली। इस दौरान वहां से हजारों लोगों का आना- जाना हुुआ। गनीमत रही कि इसको किसी ने छुआ नहीं, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
तालबेहट के मोहल्ला रानीपुरा में ट्रांसफार्मर से न्यूट्रल कटने से हाईवोल्टेज करंट फैल गया था। बाद में उसे सही कर दिया गया।
- शैलेंद्र कटियार, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें