फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका कर्मी के घ्रर लाखों की चोरी

Thu, 08 Oct 2015 12:44 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। नई बस्ती पुलिस चौकी क्षेत्र में अज्ञात बदमाश नगर पालिका कर्मचारी के घर में घुसकर करीब चार लाख रुपये के गहने और नकदी चोरी कर ले गए। मंगलवार की रात नई बस्ती पुलिस चौकी अंतर्गत सरस्वती शिशु मंदिर के पीछे निवास करने वाले नगर पालिका कर्मचारी अभिषेक चौबे के यहां घुसे बदमाश करीब चार लाख रुपये के गहने और नकदी चोरी कर ले गए।
विज्ञापन



 सुबह जागने पर परिजनों को घर का सामान बिखरा मिलने पर चोरी की जानकारी हुई। अभिषेक ने बताया कि उनका छोटा भाई और मां कुछ दिन पहले मथुरा गए थे। घर पर वह, उनकी पत्नी और छोटी बच्ची थी। रात में करीब डेढ़ बजे तक बच्ची के जागने के कारण पति और पत्नी जागते रहे। इसके बाद सो गए। करीब तीन बजे उनकी नींद फिर से खुली तो कमरों की चार अलमारी टूटी पड़ी थीं।



 यह देख उन्होंने साढ़े तीन बजे 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को दी। चोर घर के मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए थे। चोरों ने चारों अलमारियों को खंगाला। उसमें रखे दो मंगल सूत्र और सोने की झुमकी और अभिषेक की माता जी द्वारा रखी नगदी को ले गए। हालांकि, नकदी की अभी जानकारी नहीं हुई है। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें