संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। छात्रा की मौत के मामले में सोमवार को पीड़ित पिता ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को शिकायती पत्र दिया। एक युवक व उसके तीन साथियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया।
शहर के मोहल्ला वंशीपुरा निवासी कृष्ण कुमार नामदेव ने प्रार्थना पत्र में बताया कि 23 मार्च की सुबह उसकी 20 वर्षीय पुत्री अंशिका ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली थी। एक युवक उसकी पुत्री से आए दिन व्हाट्सएप पर बातचीत करता था, इससे उसकी पुत्री डिप्रेशन में रहती थी। इसी कारण उसने आत्महत्या कर ली। युवक व उसके तीन साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की।