फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: युवक की मौत पर घर में छाया मातम, गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। ट्रैक्टर से उतरते समय पहिये के नीचे आने से युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद घर में मातम छा गया। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव जाखलौन लाया गया, जहां गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
कस्बा जाखलौन निवासी 20 वर्षीय अरुण बुधवार शाम थाना बार क्षेत्र के ग्राम पारौन स्थित अपने बड़े भाई की ससुराल में आयोजित शादी समारोह में ट्रैक्टर से जा रहा था। रास्ते में पारौन के पास अचानक ट्रैक्टर के ब्रेक फेल हो गए। इस पर वह ट्रैक्टर से उतरने लगा, तभी संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गया। इसी दौरान ट्रैक्टर का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल अरुण को बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जाखलौन स्थित उसके घर में मातम छा गया, वहीं जिस शादी समारोह में वह शामिल होने जा रहा था, वहां की खुशियां भी गम में बदल गईं। थानाध्यक्ष बार अजमेर सिंह भदौरिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें