बताया गया कि महिला व युवक के बीच लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसी बीच युवक प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर पहुंचा था। जिसकी भनक स्थानीय लोगों को लग गई।
प्रेमिका से मिलने के लिए युवक उसके घर पहुंच गया। इसकी भनक मोहल्ले के लोगों को लगी तो उन्होंने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। जानकारी मिलते ही मौके पर पत्नी भी पहुंच गई और दोनों को देख उसका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। मोहल्ले के लोगों के साथ मिलकर दोनों की जमकर पिटाई कर दी। यही नहीं उसने पति को महिला के घर के बाहर लगे बिजली के खंभे से बांध दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला तालबेहट अंतर्गत कुछ दिन पहले का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
बताया गया कि एक युवक और महिला में लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मोहल्ले के लोगों ने प्रेमी को प्रेमिका के घर में रंगे हाथ पकड़ लिया। प्रेमी की जमकर पिटाई कर दी। इस बीच जानकारी पर प्रेमी की पत्नी पहुंची और अपने पति सहित प्रेमिका को जमकर पीटा। पत्नी ने पति को खंभे से बांध दिया और अपने पति सहित प्रेमिका महिला को जमकर खरीखोटी सुनाई।
वहां मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। सीओ तालबेहट रक्षपाल सिंह ने बताया कि शनिवार को मामला आया था। पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।