फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: युवक ने साड़ी के फंदे से लटककर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। पुत्र को स्कूल छोड़ घर लौटकर आए थाना जाखलौन अंतर्गत ग्राम बम्हौरीकलां निवासी मोहित ने घर के अंदर साड़ी के फंदे पर लटककर जान दे दी। पत्नी घर के बाहर बंदर भगाने गई थी।
विज्ञापन

मृतक के पिता राजकुमार के मुताबिक मंगलवार की सुबह उसका मोहित (25) अपने पुत्र को स्कूल छोड़कर घर आया था। इसके बाद वह कमरे में चला गया था। तभी घर के बाहर बंदर आ गए थे। उनको भगाने के लिए मोहित की पत्नी बाहर चली गई। इस बीच मोहित छत के कुंदे पर पत्नी की साड़ी से लटक गया। जब पत्नी कुछ देर बाद लौटकर आई तो उसे पति फंदे पर मृतावस्था में लटका मिला। शोर सुनकर अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे। पिता ने बताया कि मृतक मोहित दो भाइयों में बड़ा था।
विज्ञापन

वह खेती-किसानी करता था। कुछ समय से वह शराब पीने का आदी हो गया था। उन्होंने बताया कि घटना के दिन भी मोहित सुबह शराब के नशे में था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें