- 18 सितंबर को सिलगन-गनगौरा के मध्य अनियंत्रित कार पलटने से हुई थी दो युवकों की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। कोतवाली सदर अंतर्गत ग्राम सिलगन और गनगौरा के मध्य ललितपुर-चंदेरी सड़क मार्ग पर 18 सितंबर की रात को अनियंत्रित होकर कार पलट गई थी। जिसमें राहुल याज्ञिक और निखिल की मौत हो गई थी। जबकि मध्य प्रदेश के चंदेरी निवासी 25 वर्षीय दिव्यांश, प्रिंस जैन और निखिल गंभीर घायल हो गए थे। दिव्यांश की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। मेडिकल कॉलेज में दिव्यांश की हालत में सुधार न होने पर परिजन उसे दिल्ली ले गए थे। यहां उसका इलाज चल रहा था। मंगलवार को दिल्ली के अस्पताल में इलाज के दौरान दिव्यांश की मौत हो गई।