फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट। कोतवाली अंतर्गत सांसद आदर्श गांव रजावन में एक युवक ने गांव के बाहर सड़क के किनारे लगे एक नीम के पेड़ की डाल पर फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रजावन निवासी रमेश कुशवाहा के तीन पुत्र हैं। उसका दूसरे नंबर का पुत्र अखिलेश (23) टैक्सी चलाकर अपना जीवन यापन करता था। बृस्पतिवार की शाम को वह गांव के बाहर सड़क के किनारे खड़े एक नीम के पेड़ की डाल से फांसी का फंदा लगा कर लटक गया। राहगीरों ने उसको लटका देखा तो पुलिस को सूचना द ी पुलिस मौके पर पहुंची तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के मुताबिक अखिलेश शादीशुदा है और उसकी एक छह माह की पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें