फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: युवक ने फंदे पर लटककर दी जान

Sun, 02 Mar 2025 01:00 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
परिजन ने कारण बताया अज्ञात, पत्नी मायके में दे रही बोर्ड परीक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। पत्नी मायके में रहकर इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा दे रही है। इधर पति ने कमरे में साड़ी के फंदे पर लटककर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन ने कारण अज्ञात बताया।
थाना पाली अंतर्गत ग्राम करमरा निवासी दीपक (22) पुत्र छलोने का शव शनिवार की सुबह कमरे के अंदर फंदे पर लटकता मिला। परिजनों के मुताबिक दीपक की शादी करीब एक साल पूर्व हुई थी। उसकी पत्नी इंटरमीडिएट में पढ़ाई करती है। वर्तमान में यूपी बोर्ड की परीक्षा देने के लिए वह अपने मायके चली गई है। यहां रहकर वह इंटरमीडिएट की परीक्षा दे रही थी। शुक्रवार की रात को दीपक ने खाना खाकर कमरे में सोने चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार की सुबह दीपक की बहन पुष्पा ने कमरे के बाहर से आवाज दी, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। तब कमरे का दरवाजा तोड़ा गया और अंदर गए तो यहां पर छत के कुंदे से दीपक साड़ी के फंदे पर लटक रहा था। मृतक के माता-पिता इंदौर में मजदूरी करते हैं। दीपक खेती-किसानी करता था और तीन बहनों का इकलौता भाई था। सीओ सदर अभय नारायण राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें