- शताब्दी, वंदे भारत समेत डेढ़ दर्जन ट्रेन घंटों लेट रहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। सोमवार रात में साढ़े तीन बजे आने वाली उत्कल एक्सप्रेस मंगलवार को पौने बारह घंटे विलंब होकर दोपहर में आई। वहीं शताब्दी एक्सप्रेस व वंदेभारत एक्सप्रेस पौने तीन घंटे देरी से आई। जबकि लगभग पंद्रह ट्रेन भी घंटे की देरी से आईं।
अप रूट की अधिकांश ट्रेन चार से पांच घंटे तक की देरी से आईं। इनमें गीता जयंती एक्सप्रेस मंगलवार को तड़के 3.45 बजे के स्थान पर पौने चार घंटे विलंब होकर सुबह साढ़े सात बजे आई। मालवा एक्सप्रेस तड़के 4.21 बजे के स्थान पर साढ़े चार घंटे विलंब होकर सुबह पौने नौ बजे आई। भोपाल सुपरफास्ट एक्सप्रेस मंगलवार को सुबह 5.05 बजे के स्थान पर पौने छह घंटे विलंब होकर पौने ग्यारह बजे आई। पठानकोट एक्सप्रेस सुबह 5.56 बजे के स्थान पर साढ़े तीन घंटे विलंब होकर सुबह 9.33 बजे आई। साबरमती एक्सप्रेस सुबह 6.42 बजे के स्थान पर सवा तीन घंटे विलंब होकर सुबह दस बजे आई। दक्षिण एक्सप्रेस सुबह 6.11 बजे के स्थान पर साढ़े चार घंटे विलंब होकर सुबह 10.38 बजे आई। कुशीनगर एक्सप्रेस सुबह 6.33 बजे के स्थान पर पौने चार घंटे देरी से सुबह 10.44 बजे आई। शताब्दी एक्सप्रेस सुबह 11.42 बजे के स्थान पर 2.51 घंटे विलंब होकर दोपहर 2.33 बजे आई। वंदेभारत एक्सप्रेस सुबह 11.35 बजे के स्थान पर पौने तीन घंटे विलंब होकर दोपहर 2.13 बजे आई। पंजाब मेल एक्सप्रेस दोपहर 1.25 बजे के स्थान पर चार घंटे विलंब होकर शाम साढ़े पांच बजे आई। छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस दोपहर 2.28 बजे के स्थान पर पौने तीन घंटे विलंब होकर शाम 5.12 बजे आई। समता एक्सप्रेस दोपहर 2.21 बजे के स्थान पर 2.10 घंटे विलंब होकर शाम साढ़े 4.31 बजे आई। राप्तीसागर एक्सप्रेस शाम को 5.48 बजे के स्थान पर आठ घंटे विलंब होकर देर रात पौने तीन बजे आने की संभावना जताई। पातालकोट एक्सप्रेस रात 6.48 बजे के स्थान पर साढ़े तीन घंटे विलंब होकर रात सवा दस बजे आई। सचखंड एक्सप्रेस रात 7.56 बजे के स्थान पर पौने सात घंटे विलंब होकर देर रात पौने तीन बजे आने की संभावना जताई। उत्कल एक्सप्रेस रात 8.21 बजे के स्थान पर साढ़े चार घंटे विलंब होकर देर रात 12.52 बजे आने की संभावना जताई। वहीं, डाउन रूट की ट्रेनों में सचखंड एक्सप्रेस मंगलवार को सुबह 5.11 बजे के स्थान पर चार घंटे विलंब होकर सुबह 9.07 बजे आई। जबकि उत्कल एक्सप्रेस तड़के 3.33 बजे के स्थान पर पौने बारह घंटे विलंब होकर दोपहर में 3.14 बजे आई।