फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: उत्कल पौने तेरह, पठानकोट पौने छह घंटे हीराकुंड दो घंटा देरी से आई

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। हरिद्वार की ओर जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस बुधवार को पौने तेरह घंटे, हीराकुंड एक्सप्रेस दो घंटे देरी से आई। वहीं शताब्दी और खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस 45 मिनट की देरी से आई।
डाउन रूट की पुरी से हरिद्वार की ओर जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस बुधवार को पौने 13 घंटे विलंब होकर शाम 4.20 बजे आई। डाउन रूट की हीराकुंड एक्सप्रेस सुबह 5.59 बजे के स्थान पर 2.08 घंटा विलंब होकर सुबह 8.07 बजे आई। छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 1.07 घंटे विलंब होकर सुबह 11.13 बजे आई। डाउन रूट की ही अमृतसर पठानकोट एक्सप्रेस शाम को 6.41 बजे के स्थान पर पौने छह घंटे विलंब होकर देर रात साढ़े बारह बजे आने की संभावना जताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अप रूट की खजुराहो वंदेभारत एक्सप्रेस सुबह 11.35 बजे के स्थान पर 45 मिनट विलंब होकर दोपहर 12.20 बजे आई। वहीं अप रूट की शताब्दी एक्सप्रेस पौने बारह बजे के स्थान पर 51 मिनट विलंब होकर दोपहर 12.33 बजे आई। इसी प्रकार अप रुट की सचखंड एक्सप्रेस बुधवार को रात 7.56 बजे के स्थान पर चार घंटे विलंब होकर देर रात बारह बजे के बाद आई।वहीं पुरी की ओर जाने वाली अप रूट की उत्कल एक्सप्रेस रात 8.21 बजे के स्थान पर चार घंटे विलंब होकर देर रात 12.16 बजे आने की संभावना जताई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें