फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: टहरौली कस्बा की उखड़ी पड़ी सड़कें, बयां कर रहीं विकास के दावों की सच्चाई

विज्ञापन
विज्ञापन
टहरौली। कस्बा टहरौली में सड़कों की हालत खस्ता है। कस्बा में मुख्य सड़क से बजरिया बाजार की ओर जाने वाले प्रमुख बमनुआं दरवाजा, हरिजन बस्ती रोड, गुंदहा दरवाजा, कुरयाना मोहल्ला मार्ग सहित बस्ती के अंदर जाने वाले अधिकतर रास्ते वर्षों से जीर्ण-शीर्ण अवस्था में हैं। इनमें लाइन लीकेज व नालियों का गंदा पानी भरने से हो रहे कीचड़ के कारण वाहन चलाना तो दूर पैदल गुजरने में भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। यहां निवासरत 20 हजार के लगभग आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी दिनेश परिहार, नीलेश दुबे, रविंद्र दीक्षित, सत्येंद्र प्रताप सिंह, प्रभाकर कुशवाहा, रविंद्र कुमार सोनी, गौरव गुप्ता, आशीष उपाध्याय, वेदप्रकाश चतुर्वेदी, रामराज सोनी, राजू गुप्ता, अशोक सोनी, दीपिका शर्मा, अंसार खान ने जिलाधिकारी से जलजीवन मिशन द्वारा डाली गई मानकविहीन सड़कों की जांच कराकर रास्तों को सही कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें