फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: डॉक्टरों की टीम ने जानीं लू से निपटने की तैयारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। बुधवार को केंद्र व राज्य सरकार की चार सदस्यीय टीम ने अस्पतालों में हीट स्ट्रोक (लू) से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया। उपचार की सुविधाएं व क्षमता की जांच की।
केंद्र सरकार की टीम के डॉ. संजीव व सलाहकार अनिल विश्वकर्मा व राज्य सरकार की टीम के डॉ. अंकुश शुक्ला व डॉ. राहुल वर्मा मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उन्होंने हीटवेब वार्ड को देखा। वेंटिलेटर, दवाइयों की स्थिति जानी। इमरजेंसी में चिकित्सकों से वार्ता की और दवाइयों की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने ब्लॉक बिरधा मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इमरजेंसी का निरीक्षण किया। दवाइयों के बारे में स्टॉफ से जानकारी ली। हीट वेब वार्ड को देखा और चिकित्सक व लैब टेक्नीशियन से सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरएन सोनी, डॉ. देशराज सिंह, डॉ. पवन सूद, डॉ. मनीष कुमार, डाॅ. डीवी सिंह और क्वालिटी मैनेजर नंदलाल यादव समेत स्टॉफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें