संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। युवा उद्यमी योजना के तहत प्रत्येक बैंक माह में कम से कम दो लोन करेगा, मुख्य विकास अधिकारी समीक्षा बैठक के दौरान निर्देश दिए। युवाओं को अपना उद्योग प्रारंभ करने के लिए यह योजना राज्य सरकार ने प्रारंभ की है। साथ ही प्रत्येक माह इसकी प्रगति को लेकर सीएम कार्यालय से समीक्षा हो रही है। इसलिए जिला प्रशासन भी इस योजना को लेकर सजग दिखाई दे रहा है।
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत आवेदक को पांच लाख तक लोन दिया जाता है। इस योजना के तहत जनपद में कई आवेदन बैंकस्तर पर लंबित चल रहे हैं। ऐसे आवेदनों को त्वरित निस्तारण के लिए मुख्य विकास अधिकारी केके पांडे ने बैंक अधिकारियों व उपायुक्त उद्योग के साथ बैठक ली है। इसमें उन्होंने विभिन्न बैंकों में लंबित प्रार्थनापत्रों का अवलोकन किया है। जनपद में सर्वाधिक पीएनबी व प्रथम यूपी ग्रामीण बैंक में लोन के आवेदन लंबित है।
समीक्षा बैठक के दौरान जनपद में आवेदन पत्रों पर जल्द से जल्द ऋण स्वीकृत एवं वितरण की कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया हैं। इसमें पंजाब एंड सिंध बैंक के शाखा प्रबंधक को प्राप्त आवेदन पत्रों में त्वरित कार्रवाई करने एवं अग्रणी जिला प्रबंधक को पंजाब नेशनल बैंक को ऋण पत्रावली की जांच करने के लिए निर्देशित किया गया।
प्राइवेट बैंक शाखाओं को भी इस योजना के तहत प्राप्त आवेदनों को तत्काल निर्धारित करने के निर्देश दिए, जिससे योजना में अधिक से प्रगति बढ़ाई जा सके। बैठक में लीड बैंक मैनेजर रंजीत सिंह, उपायुक्त श्रम अतहर जमाल सहित बैंक शाखाओं के शाखा प्रबंधक मौजूद रहे।