फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: दो दिन बाद निकली धूप, सर्द हवाओं ने किया परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर/तालबेहट। दो दिनों से शहर व आसपास के क्षेत्रों में घने कोहरे के बीच सूर्य के दर्शन भी नहीं हो रहे थे। शनिवार को सूरज निकलने से सर्दी में कुछ राहत मिली। सर्द हवाओं के चलने से सुबह और शाम अधिक गलन ने लोगों को परेशान किया। स्टेशन पर यात्री भी परेशान रहे।
विज्ञापन


शनिवार को शाम होते ही सर्दी ने फिर से लोगों को परेशान किया। इसके चलते लोग सड़कों पर जगह जगह अलाव जलाकर सर्दी से बचाव करते रहे। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार, अभी तीन दिन अभी ऐसी ही सर्दी पड़ने की संभावना जताई जा रही है और न्यूनतम तापमान तीन दिन तक सात डिग्री तक ही रहने का अनुमान है।

तालबेहट क्षेत्र में शनिवार को पूरे दिन सर्द हवा ने लोगों के लिए परेशानी पैदा कर दी। शाम होते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर गया और लोगों ने सर्दी से बचने के लिए अलाव जलाए। शाम होते ही बाजार और सब्जी मंडी सहित तालबेहट के आसपास के गांवों को जोड़ने वाली सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन


जगह-जगह जले निजी अलाव : सर्दी से बचने के लिए लोगों ने अपने स्तर से अलाव जलाए। आलम यह था कि नगर में हर 50 मीटर पर दुकानदार अपने प्रतिष्ठान के सामने अलाव की व्यवस्था किए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें