फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा-बसपा में चलती रही दूसरे और तीसरे स्थान की जद्दोजेहद

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। विधानसभा चुनाव की मतगणना में सपा और बसपा के बीच दूसरे और तीसरे स्थान के लिए जद्दोजेहद चलती रही। शुरू के पहले राउंड से 40वें राउंड तक सपा दूसरे नंबर और बसपा तीसरे नंबर की जगह बनाए रही, लेकिन आखिरी तीन राउंड में बसपा सपा से आगे निकलकर दूसरे नंबर का स्थान पर पहुंचने में कामयाब रही, लेकिन दोनों पार्टियां भाजपा से कोसों दूर रहीं।
विज्ञापन

मतगणना की शुरुआत में ही सदर सीट पर भाजपा ने पहले ही राउंड से बढ़त बनाना शुरू कर दिया था। वहीं सपा और बसपा में दूसरा व तीसरा नंबर पाने में जंग लड़ते रहे। जिसमें सपा को शुरूआत से 40वें राउंड तक दूसरे नंबर पर टिकी रही, लेकिन बसपा प्रत्याशी चंद्रभूषण सिंह बुंदेला ने 41वें राउंड में सपा प्रत्याशी को पीछे धकेलकर मात्र सात वोटों से पीछे धकेलते हुए कुल 66,905 वोट बटोरे, जबकि इस राउंड तक सपा प्रत्याशी रमेश प्रसाद कुशवाहा को मात्र 66,898 वोट मिले। इसके बाद बसपा प्रत्याशी को 42वें राउंड में 69,172 और सपा प्रत्याशी रमेश कुशवाहा को 68,338 वोट मिले। जबकि अंतिम राउंड की गिनती होने पर बसपा प्रत्याशी ने 69,335 वोट लेकर दूसरा और सपा प्रत्याशी ने 68,597 वोट पाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
कांग्रेस से आगे निकली जन अधिकार पार्टी
सदर विधानसभा ललितपुर की सीट पर कांग्रेस ने अपने ही जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह लोधी पर भरोसा जताते हुए कांग्रेस से टिकट दी थी, लेकिन कांग्रेस अपनी ही पार्टी के भरोसे को जीतना तो दूर चौथा और पांचवा नंबर पाने के लिए जन अधिकार पार्टी से संघर्ष करते दिखाई दिए। मतगणना के अंतिम राउंड में जन अधिकार पार्टी की प्रत्याशी वंदना ने 4,475 वोट पाकर चौथा नंबर हासिल कर लिया, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी बलवंत सिंह लोधी को मात्र 3,920 वोट मिल सके और वह अपनी जमानत तक नहीं बचा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें