संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जन शिकायतों और आईजीआरएस के प्रार्थनापत्रों का सही से निस्तारण न करने पर एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने थानाध्यक्ष जाखलौन अभिषेक सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है।
थाना क्षेत्र के लोगों की शिकायतों और आईजीआरएस के प्रार्थनापत्रों का सही निस्तारण कर पीड़ित को संतुष्ट करते हुए फीड़बैक लेने के आदेश निर्देश पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक समय समय पर सभी थानेदारो, कोतवाली प्रभारी व चौकी प्रभारियों को देते रहते हैं। बावजूद इसके कुछ थानेदार इसमें लापरवाही बरत रहे हैं। आईजीआरएस, जन शिकायती प्रार्थनापत्रों का समयबद्ध व सही तरीके से निस्तारण न करने सहित कार्यों में शिथिलता बरतने पर एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह को लाइन हाजिर कर दिया।