आचार्य श्रेष्ठ विद्यासागर महाराज के प्रभावक शिष्य मुनि पूज्य सागर महाराज ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा हमें अपने को देखना है। भले कोई अंदर से कोई नहीं देखता हो, लेकिन अंदर में छिपी दिव्य शक्ति अच्छे और बुरे को देखती है। मनुष्य जन्म हमें पाप करने के लिए नहीं जीवो को मारने या धन कमाने के लिए नहीं वरन धर्म करने के लिए मिला है। प्रभु की शरण को उत्तम बताते हुए जीवन की सार्थकता बताया। उन्होंने कहा पाप के परिणाम हमें नरक की ओर ले जाते हैं, जबकि दया के परिणाम संसार से पार उतार देते हैं। उन्होंने चेताते हुए कहा पाप से डरो, क्योकि पापों द्वारा हमारी दुर्गति होती है। क्षेत्रपाल मंदिर में धर्मसभा में मुनि श्री ने कहा श्रद्धा और भक्ति के माध्यम से श्रावक अपना कल्याण तो कर लेता है। परंतु श्रद्धा और भक्ति को समीचीन बनाने के लिए विवेकवान होना आवश्यक है। उन्होंने कहा तीनों लोकों में अनंतजीव है और इन्हीं के कारण संसार में भटक रहे हैं।
धर्मसभा का शुभारंभ मंगलाचरण कर पिंकी जैन ने किया, जबकि संचालन डा. अक्षय टडैया ने किया। इसके पूर्व में आयोजित एक समारोह में रत्नकरण श्रावकाचार ग्रंथ का स्वाध्याय हुआ। इस मौके पर मुनि श्री अभय सागर महाराज एवं मुनि प्रभात सागर महाराज की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
बाक्स
आचार्य विद्यासागर पत्राचार पाठ्यक्रम का लोकार्पण
आचार्य श्रेष्ठ विद्यासागर महाराज के 50 वे संयमोत्सव महापर्व पर जैन विद्यापीठ भाग्योदय परिवार सागर द्वारा आचार्य विद्यासागर पत्राचार पाठ्यक्रम का लोकार्पण हुआ, जिसमें आचार्य श्री के जीवन से जोड़ने वालों के लिए सम्यक दर्शन, सम्यक ज्ञान सम्यक चारित्र वर्ग से जोड़ा जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए ब्रहमचारी अनीता और राजुल टीकमगढ़ ने बताया कि पाठ्यक्रम की परीक्षाएं होंगी। इसमें आकर्षक पुरस्कारों के अतिरिक्त प्रांतीय स्तर पर 11-11 पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
फोटो- 01
मदर टेरेसा चैरेटिबल होम में किया भोजन वितरण
ललितपुर। श्रीराम सेवा समिति के पदाधिकारियों ने पनारी गांव में स्थित मदर टेरेसा चेरिटबल होम में अनाथ बच्चों को भोजन वितरण किया। इस मौके पर अध्यक्ष राकेश राजा ने बताया कि उनकी समिति का उद्देश्य निस्वार्थ भाव से जरूरत मंदों की सेवा करना है। गरीबों, बेसहारा और असहाय लोगों की मदद करने के लिए समिति पदाधिकारी सदैव तत्पर हैं। इस मौके पर डॉ. परमानंद कुशवाहा, दीपक शुक्ला, महेंद्र झा, विनोद झा, विक्रम राजा, देवेंद्र साहू भावना साहू, राजकुमार साहू, दशरथ झां, आदि मौजूद रहे।