फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उम्मीदवारों के निकट संबंधियों पर आयोग की नजर

Sun, 19 Feb 2017 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
election news lalitpur - फोटो : demo
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में ताल ठोक रहे उम्मीदवारों के निकट संबंधियों पर निर्वाचन आयोग की नजर है। अपर जिलाधिकारी ने निकट संबंधियों की सूचना बीएसए से तलब की है। इसके अनुपालन में बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से ऐसे अध्यापक-अध्यापिकाओं की सूचना एकत्रित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


यूपी विधानसभा चुनाव के मतदान को निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। बीते दिनों पार्टी विशेष का प्रचार करने के आरोप में भाजपा उम्मीदवार की पत्नी शकुंतला कुशवाहा को बीएसए कार्यालय अटेच किया गया तो वहीं सपा उम्मीदवार के पति कल्पनीत सिंह का स्थानांतरण दूसरे जनपद कर दिया गया। अब उम्मीदवारों के निकट संबंधियों का चिह्नींकरण कराया जा रहा है। इससे वह चुनाव को किसी तरह प्रभावित न कर सकें। अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने उम्मीदवारों के निकट संबंधियों की सूचना बीएसए संतोष कुमार राय से तलब की है।

ललितपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार रामरतन कुशवाहा के निकट संबंधियों में बुढ़वार स्कूल की शिक्षिका शकुंतला कुशवाहा, प्राथमिक विद्यालय रावरपुरा के प्रधानाध्यापक कमल कुशवाहा के नाम चिह्नित हुए हैं। वहीं, महरौनी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार मन्नू कोरी के निकट संबंधी पूर्व माध्यमिक विद्यालय दुर्जनपुरा में कार्यरत निधि वर्मा, ब्लाक मड़ावरा में पुत्री शिक्षिका के रूप में चिह्नित हुई है। माना जा रहा है कि उम्मीदवारों के निकट संबंधियों को चुनाव प्रक्रिया से पृथक रखा जा सकता है।      
विज्ञापन


मतदेय स्थलों पर मौजूद रहेगें बीएलओ      
विधानसभा सामान्य निर्वाचन के अंतर्गत 23 फरवरी को मतदान होना है। इसके मद्देनजर समस्त बीएलओ अपने मतदेय स्थल पर 22 फरवरी को सुबह दस बजे उपस्थित होकर बूथ निर्माण कार्य में सहयोग करेंगे। इसके बाद अगले दिन सुबह सात बजे से मतदान समाप्ति तक अपने-अपने मतदेय स्थल पर उपस्थित रहेगें। इस संबंध में रिटर्निंग आफीसर रमेश चंद्र ने बीएसए, बीईओ, नगर शिक्षा अधिकारी व जिला कार्यक्रम अधिकारी को पत्र जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें