फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शो रूम में नहीं हो सका उजाला

Wed, 03 Jun 2015 01:15 AM IST
ललितपुर/ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जिला जेल के पास पुराने भूमि संरक्षण कार्यालय में खोले गए सरस शोरूम की रौनक अचानक गायब हो गई है। वर्तमान में शोरूम जड़ी बूटी केंद्र तक सिमटकर रह गया है।
विज्ञापन



स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला जेल के पास पुराने भूमि संरक्षण कार्यालय में शोरूम खोला गया है। इसका उद्घाटन जिलाधिकारी जुहेर बिन सगीर ने 29 मई को विधिवत किया था। इस दौरान आरसेटी शॉप, वर्मी कपोस्ट, हौजरी डिजायनिंग, गर्म मसाला, चंदेरी साड़ी के शॉप खोले गए थे। उद्घाटन में अधिकारियों ने अपने उद्बोधन में सरस शोरूम को विकसित करने में सहयोग का भरोसा दिलाया था। इसके ठीक दो दिन बाद ही सरस शो रूम का नजारा बदल गया है। अब न तो जायका परियोजना, आरसेटी शॉप के बोर्ड दिखाई दे रहे हैं और न ही विभिन्न शॉप। मंगलवार को अमर उजाला टीम ने सरस शो रूम का जायजा लिया तो हकीकत सामने आई। दोपहर करीब 2.45 बजे सिर्फ जड़ी बूटी केंद्र खुला था। यहां तैनात स्केलर जगदीश प्रसाद विदुआ बैठे थे। उन्होंने बताया कि खिरकापुरा मुहल्ला के एक श्रमिक ने करीब 40 किलो गिलोय बेचा है, जो सैंपल जड़ी बूटी के उद्घाटन में रखे गए थे। उस दिन से कोई भी व्यक्ति इन सैंपलों को देखने नहीं आया है। आने वाले दिनों में दुकान खोली जाएगी, जिसके पश्चात आम जन मानस दुकान से जड़ी बूटी खरीद भी सकेंगे। अन्य शॉप के बंद होने पर इतना ही कहा कि कहीं चले गए हैं। इससे ज्यादा जानकारी नहीं दे सके। मौजूदा स्थितियों ने अधिकारियों की मंशा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सरस शो रूम का उद्घाटन हुए तीन दिन हो गए हैं। इसके बाद भी बिजली का संयोजन नहीं हो सका है। सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक खुलने वाले शोरूम में अंधेरे की समस्या रहती है। यही नहीं, कर्मियों को गर्मी की समस्या से भी जूझना पड़ रहा है। पंखे के अभाव में लोग दुकान में ठहर नहीं पा रहे हैं। यहां परिसर में मात्र एक हैंडपंप लगा हुआ है, जिससे शोरूम कर्मी पानी पीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें