फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमाचम होंगे शहर के चौराहे

Wed, 03 Jun 2015 01:06 AM IST
ललितपुर/ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कचहरी व परमानंद चौराहे जैसे ही शहर के अन्य चौराहे भी जल्द ही चमाचम नजर आएंगे।  जिलाधिकारी ने इस संबंध में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी तथा पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक को दिशा निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि चौराहों का हुलिया सुधारा जाए तथा वहां पर ट्रैफिक पुलिस के जवान तैनात किए जाएं, ताकि सुचारु यातायात में लोगों को असुविधा नहीं हो।
विज्ञापन



जिलाधिकारी जुहेर बिन सगीर ने विनियमित क्षेत्र विकास निधि से कचहरी चौराहा व परमानंद चौराहा का सौंदर्यीकरण कराया है। इन पर करीब दस लाख रुपये खर्च किए गए हैं। राजस्थानी शैली में बनाए गए यह चौराहे शहर के अन्य चौराहों की तुलना में काफी सुंदर लगने लगे हैं। ऐसे में जिलाधिकारी चाहते हैं कि शहर के ज्यादातर चौराहे खूबसूरत हो जाएं, ताकि शहर में बाहर से आने वाले पर्यटकों को लुभाया जा सके। 


इसे ध्यान में रखते हुए उन्होंने नगर पालिका के अघिशासी अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि सभी प्रमुख चौराहों की सुंदरता पर ध्यान दें तथा वहां पर लाइटिंग कराएं। वहीं, पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक को निर्देश दिए हैं कि चौराहों के शेड पुराने हो गए हैं, इससे चौराहों की शोभा खराब होती है। भीड़ भाड़ वाले चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस दिखाई नहीं देती है, इससे अक्सर जाम के हालात बन जाते हैं, साथ ही आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी चौराहों पर शेड बदलवाया जाए, नए और आकर्षक शेड लगवाए जाएं। प्रत्येक चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था की जाए, ताकि लोगों को जाम से छुटकारा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह हैं प्रमुख तिराहे एवं चौराहे
- स्टेशन रोड तिराहा
- वर्णी कालेज चौराहा
- घंटाघर चौराहा
- सावरकर चौक
-पुरानी तहसील तिराहा
- आजाद चौक
- इलाइट चौराहा
- कैलगुवां तिराहा
- सदनशाह चौराहा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें