संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। देवगढ़ रोड पर स्थित ओवरब्रिज के किनारे निकली सर्विस रोड का चौड़ीकरण किया जाएगा। इसके लिए एसडीएम ने नगर पालिका के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और सर्विस रोड के चौड़ीकरण की संभावनाएं तलाशीं।
देवगढ़ रोड पर रेलवे पुराने रेलवे गेट पर ओवरब्रिज का निर्माण तीन वर्ष पहले पूरा होने के बाद इस पर वाहनों का संचालन भी शुरू हो गया है। ओवरब्रिज के दोनों ओर सर्विस रोड भी बनाई जानी थी। लेकिन ओवरब्रिज के दोनों ओर मकान बने होने के कारण सर्विस रोड बनाने में समस्या खड़ी हो गई। हालांकि बाद में यहां ओवरब्रिज के एक ओर चंडी मंदिर की ओर जाने के लिए संकरी सर्विस रोड बनाई गई, जो मुश्किल से आठ से दस फीट ही चौड़ी है। चौड़ाई कम होने से सर्विस रोड से एक ओर से एक ही बाइक निकल सकती है। ऐसे में चंडी मंदिर क्षेत्र व आसपास रहने वाले लोगों को आने-जाने में परेशान होना पड़ रहा है। हालत यह है कि यहां एंबुलेंस और अग्निशमन की गाड़ी भी नहीं निकल सकती है। एसडीएम सदर मनीष कुमार नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी और राजस्व अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर सर्विस रोड का निरीक्षण किया।
इसके साथ ही उन्होंने ओवरब्रिज के दूसरी ओर भी सर्विस रोड बनाने की संभावनाएं तलाशीं। उन्होंने नगर पालिका अधिशासी अधिकारी ने मकानों और ओवरब्रिज के मध्य स्थित नाली और सरकारी जमीन की जानकारी ली, ताकि यहां सर्विस रोड बनाई जा सके।