फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे चरण का मतदान आज

Tue, 01 Dec 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2015 के दूसरे चरण के अंतर्गत ब्लाक तालबेहट और ब्लाक बार में एक दिसंबर को होने वाले मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां सोमवार को मतदान केंद्रों पर रवाना हो गईं।
विज्ञापन


विकासखंड तालबेहट की पोलिंग पार्टियां मर्दन सिंह इंटर कालेज तालबेहट और विकासखंड बार की पोलिंग पार्टियां राजकीय इंटर कालेज बार से मतदान सामग्री के साथ सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों की कड़ी निगरानी में मतदेय स्थलों के लिए रवाना हो गयीं।

तालबेहट के 129 मतदान केंद्रों के 169 मतदेय स्थलों और बार के 117 मतदान केंद्रों के 177 मतदेय स्थलों पर पूर्वाह्न सुबह सात बजे से मतदान होगा। इसमें विकासखंड तालबेहट में 1,13,381 तथा विकासखंड बार में 1,17,180 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। तालबेहट में 54 ग्राम प्रधान पदों के लिए 475 उम्मीदवार और बार में 62 ग्राम प्रधान पदों के लिए 671 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन


तालबेहट विकासखंड में चुनाव संपन्न कराने के लिए पीठासीन अधिकारी अंौर मतदान अधिकारियोें सहित 780 मतदान कार्मिकों व बार ब्लाक में 816 मतदान कार्मिकों की तैनाती की गई है। चुनाव को निर्विघ्न, सकुशल और शांतिपूर्ण संपन्न कराने  के लिए तालबेहट को दो जोन व 13 सेक्टर में बांटा गया है तथा बार विकासखंड को दो जोन और 12 सेक्टर मेें बांटा गया है।

प्रधान पद के लिए 1,146 उम्मीदवार
तालबेहट एवं बार विकासखंडों की कुल 116 ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए 1,416 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था, जिसमें से 12 प्रत्याशियों के नामांकन रद हो गए थे। 258 प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस ले लिए थे। इस प्रकार अब दोनों ब्लाकों में ग्राम पंचायत प्रधान पद के लिए कुल 1,146 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इसी तरह ग्राम पंचायत सदस्य के 1,490 वार्डों के लिए कुल 2,130 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन कराया था,

जिसमें से 47 उम्मीदवारों का नामांकन रद हो गया था और 36 ने नाम वापस ले लिए थे। इस प्रकार दोनों ब्लाकों में 1,293 उम्मीदवार ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें