फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: लोगों के कानों में गूंज रही तेंदुए की दहाड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
- वन विभाग ने आसपास के क्षेत्र में गश्त बढ़ाई, ग्रामीणों को किया जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। ग्राम चीराकोडर में दो दिन पूर्व तेंदुए के स्कूल में घुसने से अभी तक ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। शुक्रवार की सुबह वह जंगल ओर जरूर भाग गया है। लेकिन लोगों के जहन में तेंदुए की दहाड़े गूंज रही हैं।
ग्राम चीराकोडर स्थित परिषदीय विद्यालय में बृहस्पतिवार को सुबह एक तेंदआ घुस गया था, हालांकि अवकाश होने के कारण स्कूल में बच्चे नहीं थे। आसपास खेतों पर कार्य कर रहे किसानों ने उसे देखा तो वह लाठी डंडे लेकर स्कूल के बाहर एकत्रित हो गए थे। भीड़ देखकर तेंदुआ विद्यालय परिसर में झाड़ियों के बीच छुप गया था। इसी दौरान तेंदुआ एक ग्रामीण पर हमला कर जंगल की ओर भाग गया। ग्रामीण को तत्काल अस्पताल भेजा गया। घटना की जानकारी पर थाना पुलिस व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और तेंदुआ की तलाश ड्रोन कैमरे के माध्यम से की लेकिन देर शाम तक उसे पकड़ नहीं सकी। वह पास में ही बांस के एक झुंड पर चढ़ गया और वहीं रुक गया। वहां पर वन विभाग व पुलिस ने निगरानी की, लेकिन सुबह के समय वह वहां से निकल गया। इसके बाद झाड़ियों से निकला तो किसी ने नहीं देखा। वन विभाग के टीम ने बांस की झाड़ियों में न पाकर गांव व आसपास के इलाके में सर्च किया। लेकिन उन्हें कहीं दिखाई नहीं दिया। उन्होंने चारों तरफ सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन वह कहीं दिखाई नहीं दिया। हालांकि गांव में लोगों को जागरूक करने के लिए गांव में वन विभाग ने पंपलेट चस्पा करवाए, साथ ही उन्हें सतर्कता के साथ कार्य करने के लिए चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन विभाग ने पंपलेट में जारी की चेतावनी
- बुजुर्ग, महिलाएं व बच्चे अकेले बाहर न जाएं, समूह में लोग निकलें।
- जंगलों के आसपास मवेशियों को चराने के लिए न ले जाएं।
- रात्रि को बहुत आवश्यक हो, तो समूह में निकलें।
- तेंदुआ व वन्य जीव नजर आए तो वन विभाग को दें जानकारी।
-
तेंदुआ वन क्षेत्र में चला गया है, वन क्षेत्र लगा होने के कारण ही वह गांव में आया था। ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए चेतावनी जारी की गई है। वन विभाग की टीमें आसपास के क्षेत्र में गश्त पर लगाई गई है। -गौतम सिंह, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें