फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: कीचड़ से सनी एआरटीओ कार्यालय जाने वाली सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। सड़क सुरक्षा की सीख देने वाले एआरटीओ कार्यालय की सड़क कीचड़ से सनी है। इस रास्ते से पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। बाइक सवार भी फिसलकर कीचड़ से नहा रहे हैं, कुछ चोटिल भी हो जा रहे हैं। यह स्थिति बारिश शुरू होने के बाद कई दिनों से है।
विज्ञापन

सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय पहुंचने के लिए दो मार्ग हैं। नगर के मुख्य मार्ग से गोविंद सागर बांध की बायीं नहर से जाने पर नहर की पुलिया से एआरटीओ कार्यालय मार्ग है। कार्यालय के पास में ही दो कंपनी की गैस एजेंसी हैं। स्कूल वाहन भी बच्चों को लेकर आते-जाते हैं। कार्यालय में फिटनेस आदि के लिए प्रतिदिन 200 से अधिक वाहन आते हैं। इसी तरह गैस एजेंसी पर भी सैकड़ों वाहन आते हैं। लेकिन, एआरटीओ कार्यालय का पहुंच मार्ग इस कदर खस्ताहाल है कि इससे गुजरना मुश्किल है। नहर की डामरीकरण वाली सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। बड़े गड्ढों से गिट्टी तक गायब हो गई है। वहीं, आगे पुलिया से एआरटीओ कार्यालय मार्ग दलदल में तब्दील हो गया है। कीचड़ अधिक होने से राहगीर नहीं निकल पा रहे हैं। स्कूली बच्चे भी परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें