डोंगराखुर्द (ललितपुर)। विंध्याचल पर्वत शृंखलाओं की तलहटी में यूपी-एमपी सीमा पर स्थित सिद्ध क्षेत्र अमझरा घाटी हनुमान सरकार के दर्शन के लिए प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग आते हैं। आसपास के जंगल में पर्यटकों के घूमने के लिए कोई पक्का रास्ता नहीं था। 1.50 करोड़ रुपये से सड़क बनाई गई थी, जो कुछ ही महीनों में उखड़ने लगी है।
लोगों का आरोप है कि सड़क निर्माण में घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। सड़क की सतह उखड़कर गड्ढों में तब्दील हो गई है। बारिश के पहले ही इस सड़क का जर्जर होना स्पष्ट कर रहा है कि ठेकेदार ने मानकों को ताक पर रखकर काम किया और निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया। यहां पर गेट निर्माण कार्य, सड़क निर्माण व अन्य सुंदरीकरण कार्य होने थे। संवाद